फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 43 डिग्री तापमान से बेहाल, सड़कों पर सन्नाटा

Fri, 22 May 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
भीषण गर्मी में बृहस्पतिवार को घंटाघर के पास पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी के तेवर ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बृहस्पतिवार को 43 डिग्री तापमान में हर कोई बेचैन रहा। सुबह से लेकर शाम तक लू के थपेड़े लोगों को पसीने से तरबतर कर रहे हैं। दोपहर में तो पेड़ों की छांव और छायादार जगहों पर भी राहत नहीं मिलती है। गर्मी की तपिश से सड़क पर चलना मुश्किल है।
विज्ञापन


जेठ की गर्मी असर दिखा रही है। नौतपा लगने वाला है और उसका असर पहले से ही महसूस होने लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान रहे। दोपहर दो बजे बाजार हो या गली मोहल्ले, हर कहीं सन्नाटा पसरा रहा। लू लोगों को बेहाल करती नजर आई। सिर पर अंगोछा और छाता की छांव भी काम नहीं आती दिखी।

गर्मी के कारण शहर का बाजार शांत हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि कारोबार प्रभावित है। बिक्री हो नहीं रही है, हाल यह है कि दुकान पर काम करने वाले सहायकों को जेब से पैसा देना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। अभी तापमान में गिरावट आने की कोई संभावना नहीं है। हवा शुष्क है, इस कारण लू का असर अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें