फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रही बच्ची को ट्रक ने रौंदा

Wed, 17 Aug 2016 12:57 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : getty images
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात सड़क पार कर रही एक बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, ऊंचाहार थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हलोर गांव निवासी किसान रामकुमार की बेटी अन्नू (8) सड़क पार कर कहीं जा रही थी। इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके ट्रक को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि यह ट्रक अमेठी जिले के एक सत्ता पक्ष के नेता का था। रात में नेता गांव पहुंचे और ग्रामीणों के बीच बैठक करके समझौता कर लिया। इसलिए पीड़ित परिवार ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल अरविंद पांडेय का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने सुलह समझौता कर लिया। 
विज्ञापन


ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सवैया हसन गांव निवासी मुनीर खॉ (55) पुत्र रज्जन को सोमवार शाम गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां मुनीर ने दम तोड़ दिया। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि हादसे की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें