फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व

विज्ञापन
शहर की छोटी बाजार में खरीदारी करते लोग। - फोटो : शहर की छोटी बाजार में खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
रायबरेली। छठ महापर्व की रौनक छाने लगी है। नहाय खाय के साथ शनिवार से पर्व की शुरुआत होगी। बाजार में इस समय लोग छठ के लिए खरीदारी कर रहे हैं। वहीं नगर पालिका कर्मी सई नदी तट के पास घाट की सफाई में लगे रहे। सई में इस समय पानी भी है, जिससे इस बार महापर्व के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पर्व के पहले दिन की तैयारी में महिलाएं लगी रहीं। बाजार से व्रत का सामान और पूजा सामग्री की खरीदारी की गई। शहर की छोटी बाजार में इस कारण भीड़ रही। लोगों ने खरीदारी की। पूजा सामग्री के तौर पर हवन कुंड और कलारा, सिंदूर व रोली की खरीदारी की गई। साथ ही व्रत और प्रसाद के लिए ड्राईफ्रूट खरीदा गया।
जीएसटी की नई स्लैब आनेे से ड्राईफ्रूट के दामों में कमी आई है। महिलाओं ने छुआरा, किशमिश और काजू की खरीदारी की। फलों की दुकानों पर भी ताजे फल खरीदे गए। इस समय सेब की मांग अधिक है। सेब बाजार में 100 रुपये किलो बिक रहा है। साथ ही तरबूज और चीकू को भी लोग खरीद रहे हैं। सई नदी के घाट की भी सफाई शुरू हो गई है। जिस जगह पर पूजा होना है, वहां पर मिट्टी डलवाई गई है और कूड़ा हटा दिया गया है। शनिवार से नदी के दूसरे हिस्से की तरफ भी सफाई होगी। नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने बताया कि छठ पर्व के लिए सई नदी के घाट को चमकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें