फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिया चेक

विज्ञापन
बचत भवन में उज्जवला गैस योजना के लाभा​र्थियों के साथ सदर विधायक अदिति सिंह व सलोन विधायक अशोक क
विज्ञापन
रायबरेली। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली पर घरेलू गैस की फ्री रिफिलिंग की सुविधा दी गई है। शनिवार को लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम में 10 महिला लाभार्थियों को गैस की सब्सिडी की डमी चेक दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सदर विधायक अदिति सिंह और सलोन विधायक अशोक कुमार ने एक-एक करके महिलाओं को सब्सिडी की डमी चेक दी। सदर विधायक ने कहा कि सरकार की यह बहुत अच्छी योजना है, जिसमें उज्जवला गैस के लाभार्थियों को फ्री गैस की सुविधा दी जाती है। सरकार की अन्य योजनाएं भी गांवों के लाभार्थियों तक पहुंचाई जा रही हैं। इस मौके पर सीडीओ अधिकारी अंजूलता, एडीएम (प्रशासन) सिद्धार्थ, एसडीएम अहमद फरीद खान, सचिन यादव, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें