फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कोठरी ढही, दबकर किशोर की मौत

Tue, 30 Dec 2025 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
पूरे जालिम मजरे रोखा गांव में सोमवार को इसी दीवार के नीचे दबकर हुई किशोर की मौत।
विज्ञापन
डीह। पूरे जालिम मजरे रोखा गांव में सोमवार की सुबह कच्ची कोठरी की दीवार ढह गई। मलबे में किशोर दब गया। जब तक उसे बाहर निकाला जाता, तब तक किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव निवासी गुफरान की कच्ची कोठरी काफी दिनों से जर्जर थी। सुबह गांव के अरमान (16) पुत्र वल्लन कोठरी के बगल से निकल रहे थे। इसी दौरान कोठरी ढह गई। मलबे में अरमान दब गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े। मलबा हटाकर अरमान को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई।

अरमान गांव के मदरसे में पढ़ता था, लेकिन छुट्टी के कारण वह घर पर ही था। मौत से मां रजिया बानो, भाई सलमान, अलताफ, महताब, शेबू व बहन आलिया का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें