डलमऊ। जोहवा नटकी गांव में सोमवार रात चोर टिनशेड काटकर नकदी और 20 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। मंगलवार सुबह जब युवक दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई।
गांव निवासी रामछत्र घर से कुछ दूरी पर किराने की दुकान चलाते हैं। रात में चोर दुकान की टिनशेड काटकर गल्ले में रखे एक हजार रुपये नकद, पान मसाला, चीनी, शैंपू, दाल, तेल, सोलर पैनल समेत 20 हजार रुपये का अन्य सामान पार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि इसके पहले भी दुकान में दो बार चोरी हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।