फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामचोर कार्यदायी संस्थाओं पर एफआईआर व ब्लैक लिस्ट करने के आदेश

विज्ञापन
रायबरेली बचत भवन में समीक्षा बैठक लेते प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, डीएम नेहा शर्मा व अन? - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन व जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मंगलवार रात पौने नौ बजे तक बचत भवन में चली बैठक में करीब चार घंटे अफसरों की क्लास ली। उन्होंने शहर में बिछ रही सीवर लाइन में खराब काम पर जल निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

सलोन सीएचसी के निर्माण के लिए पूरा धन मिलने के बाद भी मात्र 68 प्रतिशत काम कराए जाने पर मामले की जांच कराने के साथ ही कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने मानिका रोड की भी जांच कराने के निर्देश डीएम को दिए। मंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कामचोर कार्यदायी संस्थाओं को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर कराएं।
जिला खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह के बैठक में शामिल न होने पर कठोर कार्रवाई के साथ ही डीएम को मामले में शासन को लिखा पढ़ी करने के आदेश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिले में अपराध और विकास की समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि खीरों में 46 हैंडपंपों को रिबोर किया गया, लेकिन सत्यापन में छह हैंडपंप रिबोर करने नहीं मिले। मामले में मंत्री ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा में पाया कि शहर में सीवर की पाइप डालने का काम चल रहा है। सड़क को खोदने के बाद भी सड़क नहीं बनवायी जा रही है। इससे लोगों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए मंत्री ने कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए।
जल निगम के अधिशासी अभियंता की कार्यशैली खराब मिलने पर मंत्री ने डीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुसुमी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में मनमानी पर प्रधान को नोटिस देने के आदेश दिए। जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने विकास व अपराध की समीक्षा की है। काम ठीक से न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर व ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए हैं।
सीवर लाइन का काम कर रही संस्था को नोटिस दिया जा रहा है। काम ठीक से न करने पर कार्रवाई करेंगे। खनन अधिकारी बिना सूचना के गैरहाजिर रहे। कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है। इस मौके पर एसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ राकेश कुमार, डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
अपराध की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसी भी दशा में गुंडे और अपराधी बाहर नहीं रहने चाहिए। अपराधियों को चिह्नित करके उन्हें जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि भूमाफिया के खिलाफ जिला बदर और गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ ही कुर्की की प्रक्रिया भी की जाए। थानों में आने वाले लोगों को न्याय मिले। उन्होंने एसपी को निर्देश दिए कि पुलिसिंग व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें