फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद हत्या का चार लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
राययबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीती 30 नवंबर को संदिग्ध हालात में युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिलने के मामले में रोहनियां ब्लॉक के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी के आदेश पर केस दर्ज करने के साथ ही सीओ डलमऊ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के एक का है। गांव की एक किशोरी 30 नवंबर को सदिग्ध अवस्था में फांसी पर झूलती मिली थी। उस समय पुलिस ने बताया था कि किशोरी को दौरा की बीमारी थी। जिससे उसकी मौत हुई है, लेकिन इस घटना के पांच दिन बाद किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूर्व प्रधान व व रोहनिया ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष रहे राजमणि शुक्ल, मुकेश, सुमित व राम सजीवन पर दुष्कर्म करने के बाद हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया।
मामले ने पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा दर्ज करके विवेचना का आदेश दिया था। शनिवार को पुलिस ने मामले मे प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ डलमऊ आरपी शाही ने बताया कि मामले मे मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें