फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा जानवरों से पूरे प्रदेश के किसान परेशान : प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उन्नाव रेपकांड की पीड़िता के परिवारीजनों से मिलने जा रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के काफिले को शनिवार को खानपुर खुष्टी गांव के पास किसानों ने रोक लिया। प्रियंका को अपने बीच पाकर किसानों का दर्द फूट पड़ा। किसानों ने प्रियंका को बताया कि रात-दिन फसलों की रखवाली करने के बावजूद छुट्टा पशु फसलें चौपट कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की समस्याएं सुन भावुक हुईं प्रियंका ने कहा कि खीरों ही नहीं पूरे प्रदेश के किसान छुट्टा मवेशियों से परेशान हैं। चुनाव में इसे मुद्दा भी बनाया था। प्रदेश में बनवाई गई गोशालाएं मजाक बनकर रह गई हैं। प्रियंका ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात करके समस्या का निदान कराएंगे।
उन्नाव जाते समय शनिवार को प्रियंका वाड्रा के काफिले को किसानों ने रोका, मगर वह डेढ़ घंटे बाद वापस आकर बात करने का वादा करके चली गईं। ठीक डेढ़ घंटे बाद प्रियंका का काफिला खानपुर खुष्टी गांव पहुंचा। वादे पर प्रियंका को अपने बीच पाकर किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रियंका सबसे पहले खानपुर खुष्टी गांव के आदर्श जलाशय पहुंचीं। तालाब के अंदर बंद छुट्टा पशुओं को देखकर वह दंग रह गईं।
विज्ञापन

किसानों से पूछा-क्या आप लोगों ने छुट्टा पशुओं को यहां बंद किया है। इस पर किसानों ने जवाब दिया कि छुट्टा पशु गेहूं की फसल बर्बाद कर रहे हैं, इसीलिए इन्हें पकड़कर यहां बंद कर दिया है। पशुओं को गोशाला में ले जाने के लिए कोई नहीं आता है।
किसानों की समस्याओं पर प्रियंका ने कहा कि चुनाव में इसे मुद्दा बनाया था, लेकिन सरकार ने कहा था कि गोशालाओं की व्यवस्था करके छुट्टा पशुओं को रखा गया है, मगर पशुओं से प्रदेशभर के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोशालाएं पूरी तरह से मजाक बन गई हैं।
किसानों की समस्या और तालाब में बंद छुट्टा पशुओं को देखकर प्रियंका वाड्रा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। निर्देश दिया कि शाम तक सभी पशुओं को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाएं। प्रियंका का रुख देखकर अधिकारियों को पसीना छूट रहा था।
किसानों ने प्रियंका को बताया कि पशुओं को तालाब में बंद करने के बाद यूपी-112 पर सूचना की थी। एसडीएम लालगंज को भी सूचना दी, लेकिन कोई अधिकारी समस्या सुनने के लिए नहीं आया। बीडीओ खीरों कमलाकांत ने सभी पशुओं को मेरुई की गोशाला पहुंचाने का आश्वासन दिया।
जब प्रियंका वाड्रा वापस जाने के लिए गाड़ी में बैठीं तो खानपुर खुष्टी गांव निवासी 52 वर्षीय बृजेंद्र अवस्थी ने उनके पास पहुंचकर अपनी बीमारी का जिक्र किया। प्रियंका को बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इलाज नहीं हो पा रहा है।
इस पर प्रियंका ने दरियादिली दिखाते हुए मनीष सिंह व अन्य कांग्रेसियों को तत्काल प्रयागराज स्थित कैंसर अस्पताल पहुंचाकर बृजेंद्र का निशुल्क इलाज कराने के लिए कहा। उन्होंने बृजेंद्र से कहा कि आप परेशान न हों। आपका पूरा इलाज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें