बछरावां। खेत के ऊपर से बिजली की लाइन खिंचवाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित किसान का आरोप है कि कुंदनगंज गांव के रहने वाले रामसजीवन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती 22 मई को गांव के रहने वाले मोहम्मद मुकीम ने अपने खेत में बोरिंग करवाई। उसके बगल में ही उसका खेत है।
मोहम्मद मुकीम ने बिजली की लाइन का सर्वे नहीं करवाया। विद्युत उपकेंद्र हरचंदपुर के जेई और विद्युत वितरण खंड द्वितीय के एक्सईएन के सहयोग से खेत में बिजली का पोल लगाकर लाइन बनवा दी। खेत में लगे आम के पेड़ को जबरन काट दिया गया। इससे करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है।
मामले की तहरीर बछरावां पुलिस को दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अदालत के आदेश पर पुलिस ने अब केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजीव सिंह बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।