फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बटोही स्वीट्स के संचालक समेत नौ कारोबारियों पर मुकदमा, जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने फेल

Thu, 07 Nov 2024 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के बटोही स्वीट्स के संचालक समेत नौ कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने फेल मिले। इसके बाद कार्रवाई की गई।  
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने अधोमानक मिलने के बाद बटोही रेस्टोरेंट के संचालक समेत नौ कारोबारियों पर मुकदमा किया गया है। एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा करने वाले खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को संबंधित कारोबारियों पर अधिक से अधिक जुर्माना कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिले के बटोही रेस्टोरेंट से 11 नवंबर 2023 को पनीर का नमूना भरा गया था। प्रयोगशाला की जांच में पनीर अधोमानक मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ उत्तम ने लालगंज स्थित आनंद बेकरी से टू मच आइस्क्रीम का नमूना भरा था। यह नमूना भी जांच में फेल आया। राजस्थानी स्वीट्स की रंगीन बूंदी भी अधोमानक मिली। इसके अलावा अभियान में पेड़ा, चिक्की, आरेंज आइस्क्रीम, दूध आदि खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में अधोमानक मिले हैं। 

कारोबारियों पर अधिक से अधिक लगवाएंगे जुर्माना

अभिहित अधिकारी डॉ. सीआर प्रजापति ने बताया कि मामले में कारोबारियों प्रमोद गुप्ता, जगदीश, सुनील यादव, अखिलेश कुमार, प्रिंस, शमशाद अहमद, आनंद कुमार, सर्वेश गुप्ता, राजू अग्रहरि के खिलाफ एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा किया गया है। कारोबारियों पर अधिक से अधिक जुर्माना कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें