रायबरेली। अमेठी के एक इंस्टीट्यूट में नौकरी करने वाली युवती को पूर्व प्रेमी जबरन मिलने और बात करने का दबाव बना रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रायबरेली शहर की रहने वाली युवती के मुताबिक वह अमेठी स्थित एक इंस्टीट्यूट में नौकरी करती है। युवती ने बताया कि उसका पूर्व प्रेमी पिछले डेढ़ माह से उन्हें परेशान कर रहा है। फोन व व्हाट्सअप से जबरन बात करने और मिलने के लिए बोल रहा है। ब्लाक करने के बाद ई-मेल के जरिये धमकी दे रहा है। बिना सहमति के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। 1090 पर शिकायत करने के बाद भी प्रेमी पर कोई असर नहीं पड़ा।
सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रयागराज जिले के हिम्मतगंज नगर निवासी श्रेष्ठ रस्तोगी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मौजूदा समय में आरोपी के रतापुर में रहने की बात सामने आई है। प्रकरण की विवेचना दरोगा निशू को दी गई है।