फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम असलहो का प्रदर्शन करने वालों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को खुलेआम असलहों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ में शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त करने के लिए लिखा पढ़ी गई है।
विज्ञापन

मामला ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव परसीपुर का है। मामूली विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने सरेआम असलहा लहराकर धमकाया गया था। इस मामले में असलहों के प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। प्रकरण की शिकायत गांव के चंद्रिका प्रसाद ने कोतवाली में की थी। आरोपित पक्ष ग्राम प्रधान है।
कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने मामले में ग्राम प्रधान आशीष सिंह व उनके पांच अन्य सहयोगियों के विरुद्ध बलवा, धमकी, असलहों का सार्वजनिक प्रदर्शन का मुकदमा गांव के प्रधान और उसके पांच समर्थकों के विरुद्ध पंजीकृत किया है। यही नहीं सरेआम असलहा लहराने पर तीन लाइसेंसी असलहों का लाइसेंस निरस्त करने की तत्काल संस्तुति की गई है। कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अराजकता किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं की जाएगी। जो भी कानून तोड़ेगा उसको जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें