फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रंगदारी मांगने पर प्रधान समेत 10 के खिलाफ केस

Tue, 28 Oct 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग पूरी न होने पर ग्राम प्रधान ने रविवार शाम युवक के घर पर कब्जा करने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामले में रविवार रात राही ग्राम प्रधान समेत 10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पंडित का पुरवा मजरे राही निवासी सज्जनलाल ने शाम को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों ने उनका पुश्तैनी मकान गिरा दिया। डरा धमकाकर पांच हजार रुपये वसूल लिए हैं। अब दो लाख रुपये रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर मकान पर कब्जा करने की धमकी दी है।

मिल एरिया थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर राही ग्राम प्रधान अमन जायसवाल, सत्येंद्र मौर्य, श्यामजी, आशीष, पंकज गुप्ता, रजोले पंडित और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, जानमाल की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मामले में राही निवासी सत्येंद्र मौर्या, श्यामजी, आशीष साहू को जेल भेजा गया है। ग्राम प्रधान समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



मां के भी अपहरण का किया था प्रयास
पीड़ित सज्जनलाल की मां निर्मला देवी बीते शनिवार को उप निबंधन कार्यालय सदर में एक व्यक्ति के नाम मकान की रजिस्ट्री कराने पहुंची थीं। इस दौरान राही ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों ने निर्मला देवी के अपहरण का प्रयास किया था। निर्मला का आरोप था कि आरोपी मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। इसीलिए मकान की रजिस्ट्री करने से उन्हें रोका था।

सदर कोतवाली में शनिवार रात निर्मला की तहरीर पर मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही ग्राम प्रधान अमन जायसवाल, जहीर खान, जाकिर खान और शहर के जहानाबाद निवासी महमूद हसन, मकसूद हसन के अलावा चार-पांच महिलाएं व 10-15 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें