फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: होटल संचालक, प्रधान समेत 23 पर केस

Fri, 24 Oct 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कब्रिस्तान की भूमि को लेकर हुए बवाल के मामले में बुधवार देर रात पुलिस ने दोनों तरफ से होटल संचालक और ग्राम प्रधान समेत 23 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को लाइसेंसी रिवाॅल्वर से फायरिंग करने वाले होटल संचालक को जेल भेज दिया। अन्य हमलावरों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हरचंदपुर थाना क्षेत्र के लालूपुर खास गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे को लेकर बवाल हो गया था। एक पक्ष से शहर के धमसी राय का पुरवा निवासी होटल संचालक नारेंद्र चौधरी ने एफआईआर दर्ज कराई कि उन्होंने लालूपुर खास गांव में भूमि खरीदी है। दोपहर करीब एक बजे भूमि को देखने गया था।

गांव निवासी छेदालाल, नंदराम, रामबरन, ग्राम प्रधान सर्वेश चौधरी, रविशंकर और 10-15 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। दूसरे पक्ष से लालूपुर खास गांव के संकठा प्रसाद ने एफआईआर दर्ज कराई है कि होटल संचालक नारेंद्र चौधरी अपने दो साथियों के साथ दो ट्रैक्टर व जेसीबी लेकर गांव आए। कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर लाइसेंसी रिवाॅल्वर से फायरिंग कर दी, जिसमें वह बच गए। जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।
विज्ञापन


सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। होटल संचालक को जेल भेजा गया है। रिवाॅल्वर के लाइसेंस के निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी कराई जा रही है। अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें