फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाहन की टक्कर से खड्ड में गिरी कार, चालक की मौत

विज्ञापन
शहर में दरीबा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : शहर में दरीबा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
रायबरेली। अज्ञात वाहन की टक्कर से शुक्रवार रात कार खड्ड में कार गिरने से चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा किस वाहन से हुआ, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कानपुर नगर के आवास विकास सेक्टर कल्यानपुर निवासी कमलेश सिंह (51) रात करीब तीन बजे कार से अकेले ही रायबरेली से कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन

रायबरेली-लालगंज हाईवे स्थित दरीबा गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इससे कार खड्ड में जा गिरी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमलेश को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को खड्ड से निकाला। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। ड्राइविंग लाइसेंस के जरिये मृतक की पहचान की गई है। घरवालों को जानकारी दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

राजघाट चौकी पुलिस की सतर्कता की खुली पोल
रायबरेली-लालगंज हाईवे पर राजघाट चौकी पुलिस स्थापित की गई है, ताकि सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा सके, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। शुक्रवार रात दरीबा के पास हुए हादसे से पुलिस की सतर्कता की पोल खुल गई है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला, लेकिन इसकी भनक पुलिसकर्मियों को नहीं हो सकी। पुलिस सजग होती तो मौके पर ही वाहन चालक पकड़ा जाता। पुलिस की इस कार्यशैली पर क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें