फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई कार, चालक समेत तीन की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ऊंचाहार थाना क्षेत्र के नवाबगंज के निकट हुआ।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के गांव कानमऊ थाना कमलापुर निवासी शुभम अवस्थी के चाचा राजेश कुमार अवस्थी की बीते दिनों मौत हो गई थी। उनकी अस्थियां लेकर प्रयागराज संगम में विसर्जन के लिए पांच लोग जा रहे थे।
रविवार रात करीब 11 बजे इनकी कार जैसे ही प्रतापगढ़ की सीमा नवाबगंज के पास पहुंची, तभी कार अनियंत्रित होकर हाईवे के बाई तरफ एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफी दूर तक उसकी आवाज गई।
विज्ञापन

आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को ऊंचाहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टर ने मंगरे (65) सूरजपुर मजरे पूरनपुर गांव थाना कमलापुर जिला सीतापुर को मृत घोषित कर दिया। शेष घायलों में कार चालक अंकित कुमार (30) निवासी कानमऊ थाना कमलापुर जिला सीतापुर, बुद्धिलाल, शुभम कुमार, नीरज कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सभी घायलों को एंबुलेंस लेकर जिला अस्पताल जा रही थी। रास्ते में कार चालक अंकित कुमार की मौत हो गई। जिला अस्पताल से तीनों घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
ट्रॉमा सेंटर में तीसरे घायल बुद्धिलाल की भी मौत हो गई है। प्रतापगढ़ के नवाबगंज थाना की पुलिस ने ऊंचाहार सीएचसी पहुंचकर मंगरे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें