फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: रसूलपुर उपकेंद्र की बढ़ेगी क्षमता

Wed, 07 May 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र का विद्युत उपकेंद्र रसूलपुर।
विज्ञापन
रायबरेली। रोहनियां ब्लॉक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र रसूलपुर से जुड़े करीब 40 गांवों को बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होगी। इस उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाई जाएगी। अभी तक उपकेंद्र की क्षमता पांच एमवीए थी, जिसे बढ़ाकर अब 10 एमवीए की जाएगी।
विज्ञापन


रसूलपुर विद्युत उपकेंद्र से रमजीतपुर, धरई, मतरमपुर फीडर निकले हैं। इन फीडरों से करीब 40 गांवों को बिजली मिलती है। इन गांवों की आबादी 60 हजार से ज्यादा है। मौजूदा समय में उपकेंद्र लगा एक पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर बिजली की मांग बढ़ने पर ओवरलोड हो जाता है।

ऐसे में उपभोक्ताओं को लोवोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ पड़ता है। इस समस्या से राहत दिलाने के लिए उपकेंद्र में पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर हटाकर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
विज्ञापन



बढ़ाई जाएगी फीडरों की संख्या
अभी तक उपकेंद्र से तीन फीडर निकले हैं। इन फीडरों की लंबाई अधिक होने के कारण अंतिम छोर के गांवों तक भरपूर बिजली नहीं पहुंच पाती है। क्षमता बढ़ने के बाद इन फीडरों की लंबाई कम करने के लिए अलग से फीडर बनाए जाने की तैयारी है। इससे उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली मिलेगी।


जल्द शुरू कराया जाएगा काम
उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का कार्य प्रस्तावित है। उपकेंद्र पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर भी आ गया है। जल्द ही उपकेंद्र में इस ट्रांसफार्मर को लगवाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

-धीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता ऊंचाहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें