फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पांच किलो गांजा बरामद, दंपती समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 07 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। गांवों में जाकर गांजा बेचने वाले वाले दंपती समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से चार किलो 900 ग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के मुताबिक एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार की टीम ने रामसांडा गांव की रहने वाली बृजेश कुमार साहू, उसकी पत्नी गुड़िया और गदागंज इलाके के गोविंदपुर माधव गांव निवासी जालिम उर्फ कौशलेंद्र सिंह को पकड़ा है। आरोपियों के पास से गांजा के अलावा एक लाख 53 हजार 500 रुपये और एक स्कूटी बरामद हुई है।

पूछताछ में आरोपी बृजेश ने बताया है कि वह अपनी पत्नी के साथ गांजा को पुड़ियों में भरकर गांवों में जाकर युवाओं को बेचता है। वह सबीसपुर गांव के रहने वाले कमलेश और जालिम से गांजा खरीदता था। रात में जालिम गांजा बिक्री का हिसाब करने आया था, तभी पुलिस ने छापा मारकर हम लोगों को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि फरार आरोपी कमलेश की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें