फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस घटना पर निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाध्यक्ष आफताब अहमद के नेतृत्व में हाथरस की घटना के विरोध में रविवार को कैंडल मार्च निकाला गया। डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित शहीद चौक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

लोगों ने घटना में शामिल लोगों को तत्काल फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। राम सिंह यादव, अशोक कुमार मिश्रा, अजय आसरा, राजदेव यादव, रतनपाल यादव आदि मौजूद रहे। जायस कस्बे में भीम युवा आर्मी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।
जिलाध्यक्ष राकेश भीमराज के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ताओं ने जायसी संस्थान के निकट से वहाबगंज चौराहे तक मार्च किया और नारेबाजी की। सैदाना चौकी प्रभारी अभिनेष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

शांति व्यवस्था बनाए रखने के अनुरोध पर नारेबाजी बंद कर दी गई। मार्च के दौरान डॉ. केडी सरोज ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। न्याय के लिए पीड़ित भटक रहा है, लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिल रहा। अजीत पासी, विजय रैना, विमल, अंकित, हरिश्चंद्र फौजी, हरकेश पासी, सुशील पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें