फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छूटे अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर, होगी काउंसिलिंग

Tue, 07 Jul 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के पद पर चयन के लिए प्रथम चरण की दो दिवसीय काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है, लेकिन अभी भी प्रथम चरण की सूची में शामिल काफी अभ्यर्थी छूट गए हैं। अब ऐसे अभ्यर्थियों को एक और मौका देने की योजना बनाई जा रही है। छूटे अभ्यर्थियों को फिर बुलाया जाएगा, जिसके लिए काउंसिलिंग की तिथि तय हो रही है। इसी हफ्ते काउंसिलिंग कराने की योजना है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के उन परिषदीय विद्यालयों में स्पेशल एजुकेटर रखे जाने हैं, जहां आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। स्पेशल एजुकेटर की भर्ती के लिए लखनऊ की एक फर्म का चयन किया गया था। जिले में 209 पद निर्धारित हैं, जिसके लिए करीब साढ़े तीन हजार आवेदन आए हैं। इनमें से पहले चरण की एक सूची जारी की गई, जिसमें शामिल अभ्यर्थियों को फोन करके काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए बुलाया गया। काउंसिलिंग प्रक्रिया पहले 22 जून को होनी थी, लेकिन बाद में 24 एवं 25 जून को बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग कराई गई।

काउंसिलिंग में 355 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग करते हुए अपने शैक्षिक दस्तावेजों समेत अन्य काजगात की जांच कराते हुए उन्हें जमा कराया। हालांकि काउंसिलिंग के दौरान यह भी कहा जाता रहा है कि कुछ ऐसे अभ्यर्थियों ने भी अपने दस्तावेज जमा करा दिए हैं, जिनके नाम पहले चरण की सूची में शामिल नहीं हैं। यही वजह है कि सूची के आधार पर मिलान कर अभ्यर्थियों की छंटनी हो रही है। बीएसए राहुल सिंह ने बताया कि पहले चरण में 639 अभ्यर्थी बुलाए गए थे। छूटे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराने के लिए उन्हें फिर से बुलाकर एक और मौका दिलाएंगे।
विज्ञापन



बीईओ राही को डीसी का चार्ज
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) के पद पर तैनात रहे दीपक श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) के पटल की जिम्मेदारी राही के खंड शिक्षा अधिकारी बृजलाल को सौंपी गई है। यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब स्पेशल एजुकेटर की भर्ती का महत्वपूर्ण कार्य चल रहा है।

बीएसए राहुल सिंह का कहना है कि ब्लू टाइगर्स नामक लखनऊ की फर्म के माध्यम से दीपक श्रीवास्तव जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) के पद पर संविदा पर कार्यरत थे, जिन्होंने दिसंबर 2025 और फरवरी 2026 में त्यागपत्र दिए थे। उस समय त्यागपत्र स्वीकृत नहीं किया जा सका था। अब त्यागपत्र स्वीकृत करते हुए कार्यालय से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें