फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष आपके द्वार कैंप में 95 छात्रों व लोगों का इलाज

विज्ञापन
कैंप में बच्चों को चिकित्सीय सलाह देते डॉ. राजेश कुमार। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। आयुष आपके द्वार अभियान के तहत शिवगढ़ के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अछई की ओर से बुधवार को प्राथमिक विद्यालय हीरा का पुरवा में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार की टीम ने छात्र-छात्राओं एवं आसपास से आए ग्रामीणों को कोरोना सुरक्षा के बीच चिकित्सीय सलाह के साथ ही दवाएं दी। साथ ही लोगों को आयुर्वेदिक औषधियों एवं घर के आसपास मौजूद औषधि पौधों को प्रयोग कर बदलते मौसम में बीमारियों से बचने के टिप्स भी दिए। डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि गर्मी का सीजन आ रहा है।
इस सीजन में मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। सभी को मच्छरों से खुद को बचाना होगा। शिविर में 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में फार्मासिस्ट कपिल देव सिंह, वार्ड ब्वाय महादेव प्रसाद मौर्य के अलावा स्कूल की प्रधानाध्यापिका संतोषी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें