फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 36 लाख कीमत का केबल बरामद

Wed, 29 Apr 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। चार दिन पहले चोरी किए गए बिजली केबल के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी के तीन बंडल केबल बरामद किए गए हैं, जिसकी कीमत करीब 36 लाख रुपये है। पकड़े गए आरोपी अयोध्या जिले के रहने वाले हैं। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि जिला न्यायालय के लिए 33 केवी अंडरग्राउंड बिजली लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए चंदापुर देवी मंदिर के पास रेल ट्रैक के किनारे बिजली के तीन बंडल केबल रखे थे। बीते 25 शनिवार रात दो ट्रकों में केबल के बंडलों को लादकर कुछ लोग चोरी करके ले जा रहे थे। शिकायत पर पावर कॉर्पोरेशन की टीम मौके पर पहुंच गई थी। इससे आरोपी ट्रकों को छोड़कर भाग निकले थे।
सीओ ने बताया कि तेलियाकोट बिजली उपकेंद्र के जेई रंजीत कुमार की तहरीर पर दो ट्रक चालकों समेत पांच आरोपियों के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में अयोध्या जिले के हैदरगंज कोतवाली क्षेत्र के जाटवपुर गांव निवासी सूर्यमणि शर्मा और बीकापुर थाना क्षेत्र के सरायसुरा निवासी बद्री प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ट्रक चालक हैं।
विज्ञापन

वहीं रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के हिलगी निवासी संजय पासी और उसके दो साथी नाम पता अज्ञात फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि फरार आरोपी संजय पासी के कहने पर केबल चोरी किया था। चोरी से पहले रेकी की गई थी। चोरी के बाद केबल कहां ले जाना था, इसका पता मुख्य आरोपी संजय पासी की गिरफ्तारी होने के बाद ही पता चल पाएगी। चोरी किया गया केबल बरामद किया गया है। ट्रकों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें