फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउड केबल जली, करीब तीन घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विद्युत वितरण खंड सलोन के अभियंताओं की खाऊकमाऊ नीति के चलते उपभोक्ताओं को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। सर्दी में यह हाल तो गर्मियों में लोगों को किस तरह बिजली आपूर्ति होती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। लाइनों और विद्युत उपकेंद्रों के अनुरक्षण कार्य में महज खानापूरी की जाती है। शनिवार को अंडरग्राउंड केबल जलने की वजह से करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र सलोन से नगर पंचायत के अलावा ग्रामीण अंचलों को बिजली आपूर्ति होती है। जर्जर लाइनों और ढीले तारों की वजह से आए दिन कहीं न कहीं तार टूटने की घटनाएं होती है। दिन भर में कई बार ट्रिपिंग होती है। शनिवार को सलोन बाईपास के पास अंडरग्राउंड केबल जल गई। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
इसके बाद ट्रांसमिशन लालगंज अझारा से आने वाली 33 केवी लाइन से जोड़कर आपूर्ति शुरू कराने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रांसमिशन के यार्ड में कुछ खराबी आने से आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। इससे करीब 50 हजार लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद अंडरग्राउंड केबल में आई खराबी को ठीक कराकर करीब तीन घंटे बाद आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन

तीन ट्रांसमिशन से जुड़ा है सलोन विद्युत उपकेंद्र
विद्युत उपकेंद्र सलोन तीन ट्रांसमिशन से जुड़ा हुआ हैं। इसके बावजूद लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। सलोन के लिए ट्रांसमिशन अमावां, रग्घूपुर और लालगंज अझारा से 33 केवी लाइनें आई हैं। अमावां ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवी लाइन सालों से ब्रेकडाउन में है। केवल रग्घूपुर और लालगंज अझारा की लाइन चलती है। देखरेख के अभाव में इन लाइनों में फॉल्ट बना रहता है। ट्री कटिंग के नाम पर खानापूरी की जाती है।
ढीले तार बन रहे आपूर्ति में बाधा
सलोन क्षेत्र में जर्जर और ढीले तारों का मकड़जाल है। यही वजह है कि आए दिन तार टूटने की घटनाएं होती हैं। इसके बावजूद मेंटीनेंस कराने के नाम पर खानापूरी की जाती है। उपभोक्ता राजकुमार, राजू यादव, शिवलखन, मनोज कुमार ने बताया कि कहने को 18 घंटे का शेड्यूल है, लेकिन 10 से 12 घंटे कई टुकड़ों में बिजली मिल रही है। बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है।
अमावां ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवी लाइन का टीपीएमओ काफी दूर बना है। इस वजह से रग्घूपुर और लालगंज अझारा की लाइनों से आपूर्ति ली जा रही है। रग्घूपुर की लाइन में फॉल्ट आया था। इस वजह से आधे घंटे के लिए सप्लाई बंद थी। इसके अलावा लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं की जाती है। शेड्यूल के हिसाब से उपभोक्ताओं को बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

-मनोज कुमार, जेई, सलोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें