फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन साधनों के प्रति किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। परिवार कल्याण कार्यक्रमों की नई पहल के रूप में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। लोगों को परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। अब यह दिवस हर माह की 21 तारीख को मनाया जाएगा। लक्षित समूह के परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर खास ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह खुशहाल परिवार दिवस और पुरुष नसबंदी पखवाड़े के शुभारंभ करते हुए कहा कि योग्य दंपति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं। इस साल की पहली जनवरी के बाद प्रसव वाली वह महिलाएं जो उच्च जोखिम गर्भावस्था के रूप में चिन्हित की गई हैं नवविवाहित दंपति को लक्षित समूह में शामिल किया गया है। इन्हीं लोगों को जागरूक करके उन्हें परिवार नियोजन का पालन करने की सलाह दी जाएगी।
ब्लॉक स्तर पर आशा कार्यकर्ता और एएनएम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम होंगे। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात कम्यूनिटी हेल्थ ऑफीसर भी आशा का सहयोग करेंगी। परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी व एसीएमओ एके चौधरी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना, आभा सोनकर, कृष्णावती, अंजली सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें