फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लखनऊ, कानपुर व अमेठी से भी डलमऊ तक चलेंगी बसें

Wed, 18 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर डलमऊ में लगने वाले मेले और गंगा स्नान के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 23 से 25 नवंबर तक डिपो की 54 बसों का विशेष संचालन किया जाएगा। बुधवार को सभी बसों का रूट चार्ट जारी कर दिया गया। चार बसें डलमऊ में शटल सेवा देंगी, जबकि चार बसें लालगंज से गेगासों के बीच संचालित होंगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने बताया कि बसों का संचालन केवल रायबरेली-डलमऊ मार्ग तक सीमित नहीं रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के भीरा, रामपुर, सेमरौता, निसगर, भोजपुर, परशदेपुर, सलोन, धरई, मांझगांव, तिलोई, धीरनपुर, विशुनदासपुर, खीरो और लालगंज समेत प्रमुख कस्बों से भी बसें उपलब्ध रहेंगी।
इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी, मोहनलालगंज, फतेहपुर और उन्नाव समेत अन्य जिलों से होकर भी बसें डलमऊ पहुंचेंगी। डलमऊ में सराय दिलावर से मौहारी बाग के बीच चार बसें शटल सेवा के रूप में चलेंगी। वहीं, लालगंज से गेगासों के बीच चार बसें श्रद्धालुओं को आवागमन की सुविधा देंगी।
विज्ञापन

बस स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अशोक कुमार को मेले का नोडल प्रभारी बनाया गया है। डलमऊ जाने वाली बसों की चेकिंग कठघर के पास होगी। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है और सभी को निर्धारित स्थानों पर समय से पहुंचकर जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें