फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मुआवजे की मांग पर दो घंटे रोका अंतिम संस्कार

Wed, 18 Nov 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सरेनी थाना क्षेत्र के थाना क्षेत्र के गुलाल खेड़ा मजरे तेजगांव में मृतका के परिजनों को समझाती प
विज्ञापन
सरेनी। सड़क हादसे में घायल गुलालखेड़ा मजरे तेजगांव निवासी सीता देवी (76) की मंगलवार रात लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब आठ बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पांच लाख रुपये मुआवजा और अन्य सरकारी सहायता मिलने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन चला। सुबह 10 बजे पुलिस के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इसके बाद गेगासों गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सीता देवी पत्नी लोधा शनिवार सुबह करीब छह बजे इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी भरकर सड़क पार कर घर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सीता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बेटे रामलखन ने पांच लाख रुपये मुआवजा और अन्य सरकारी मदद की मांग की। सीओ लालगंज सुजीत राय ने बताया कि रामलखन की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें