फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अब कानपुर और प्रतापगढ़ तक चलेंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा वाली बसें

Tue, 17 Feb 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में संचालित मुख्यमंत्री जनता सेवा बसों की समय सारणी में परिवहन निगम ने संशोधन किया है। अब यात्रियों की सुविधा और निगम की आय बढ़ाने के लिए इन बसों का विस्तार कानपुर और प्रतापगढ़ तक किया गया है। परिवहन निगम के अनुसार, जनता सेवा के लिए निर्धारित मूल रूटों पर यात्रियों को पहले की तरह ही 20 प्रतिशत कम किराया देना होगा।
विज्ञापन

हालांकि, जब ये बसें रायबरेली से आगे कानपुर या प्रतापगढ़ के लिए चलेंगी, तो यात्रियों से सामान्य बसों की तरह ही पूरा किराया लिया जाएगा। निगम ने यह निर्णय न्यूनतम लोड फैक्टर (सवारियों की संख्या और आय) को सुधारने के लिए लिया है।
वर्तमान में रायबरेली से खीरों, सरेनी मार्ग और सिरसाघाट रूट पर ये बसें चलाई जा रही हैं। नई व्यवस्था के तहत दोनों बसें प्रतिदिन शाम साढे़ पांच बजे रायबरेली से रवाना होंगी और रात में सरेनी व सिरसाघाट पर रुकेंगी। अगले दिन सुबह साढे़ सात बजे ये बसें वापस रायबरेली आएंगी। रायबरेली पहुंचने के बाद, इनमें से एक बस कानपुर और दूसरी प्रतापगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि इन रूटों पर कम किराये के कारण आय प्रभावित हो रही थी। निगम की आय को संतुलित रखने और यात्रियों को लंबी दूरी की कनेक्टिविटी देने के लिए यह संशोधित समय सारणी जारी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें