फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पड़ गई बसें, ट्रेनों में नहीं मिली जगह

Mon, 22 Feb 2016 12:35 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा की वजह से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। अभ्यर्थियों के कारण जहां बसों की संख्या कम पड़ गई।
विज्ञापन


वहीं ट्रेनों में भी मुश्किल से सीट मिली। धक्कामुक्की करके लोग बस और ट्रेनों में चढ़ सके। सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम न होने से सबसे ज्यादा दिक्कत महिला यात्रियों को हुई। इससे यात्रियों में नाराजगी रही।

ग्राम पंचायत अधिकारी की चयन परीक्षा की वजह से रविवार को बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और टैक्सी स्टैंडों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अभ्यर्थियों के आने से आम दिनों की अपेक्षा रहने वाली यात्रियों की भीड़ में काफी इजाफा हो गया।
विज्ञापन


हालात यह रहे कि बसों, ट्रेनों और टैक्सियों में बैठने के लिए लोगों को जगह नहीं मिली। चढ़ने में भी धक्कामुक्की करनी पड़ी। भीड़ में फंसी महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।

खास बात ये रही कि प्रशासन द्वारा परीक्षा की तैयारियां काफी पहले से की गई थी, लेकिन कहीं भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं मिले।

अभ्यर्थियों की मनमानी से महिला यात्री कुछ सहमी सी नजर आईं। बसों और ट्रेनों में अभ्यर्थियों की हुल्लड़बाजी और हंगामे से मुसाफिर बेहाल रहे।

वहीं रेलवे और बस स्टेशन पर चंद पुलिस कर्मी खड़े सिर्फ तमाशा देखते रहे। जाम की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा।

एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की भीड़ के कारण बसों पर भीड़भाड़ थी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक डीआर मीना ने बताया कि अभ्यर्थियों के कारण भीड़भाड़ रही। सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ व जीआरपी जवान तैनात रहे।,

जिले में अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से कराई गई ग्राम पंचायत अधिकारी चयन परीक्षा-2015 के लिए 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 15,358 अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होना था।

लेकिन सिर्फ 8,717 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। केंद्र के बाहर ही अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। मोबाइल समेत अन्य परीक्षा में प्रतिबंधित सामान जमा कराने के बाद ही उन्हें केंद्रों के अंदर प्रवेश मिला।
विज्ञापन


डीएम एसपी गंगवार, एडीएम प्रशासन एससी चौधरी ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इसके अलावा भी जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की टीमें निगरानी में जुटी रही। एडीएम ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें