रायबरेली। प्रयागराज में तीन जनवरी (आज) से माघ मेला शुरू हो रहा है। पौष पूर्णिमा के स्नान के लिए जिले के विभिन्न स्थानों से डिपो की 20 बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। आगामी 13 से 25 जनवरी के बींच डिपो की 110 बसों का संचालन प्रयागराज रूट पर कराया जाएगा। दोपहर को जिले से निकली कई बसें श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज पहुंच गईं। शनिवार की सुबह स्नान कराने के बाद लोगों को वापस लाएंगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के गांवों से संचालित बसों को बेलाकछार (फाफामऊ) तक चलाया जाएगा। जिले के भीरा, धीरनपुर,परशदेपुर, धरई, जगदीशपुर, निसगर, भोजपुर, सेमरौता, मौरावां, राजामऊ, सेमरौता, पूरे भोला, रामपुर, बैंती आदि स्थानों से बसें संचालित की गई हैं। 13 जनवरी से 25 जनवरी के बीच 110 बसों का संचालन प्रयागराज रूट पर होगा। लंबे रूट की बसों को प्रयागराज तक संचालित कराया जाएगा।