नया पुरवा में निर्माणाधीन भवन।
- फोटो : नया पुरवा में निर्माणाधीन भवन।
रायबरेली। शहर के जेल रोड स्थित आनंद नगर मोहल्ले में वर्षों से किराये के भवन में संचालित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय को अब अपनी छत मिलेगी। शासन से 2.48 करोड़ रुपये मिलने के बाद शहर के नया पुरवा में कार्यालय भवन के निर्माण का काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि आगामी मार्च माह तक विभाग को अपना भवन मिल जाएगा। यूपीआरएनएसएस के अधिशासी अभियंता एके सिंह का कहना है कि कार्यालय के भवन का काम शुरू करा दिया गया है। तय समय में निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा। प्रशासनिक भवन के साथ ही दवा भंडार सहित अन्य काम कराए जाएंगे।