फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सिरसा घाट के लिए बस सेवा शुरू

Thu, 18 Sep 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लंबे समय से मांग के बाद सिरसा घाट के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। परिवहन राज्यमंत्री के आदेश पर यह बस संबंधित रूट पर संचालित कर दी गई है। सुबह 7.15 बजे बस रायबरेली डिपो से रवाना होने के बाद शाम को 7.30 बजे दोबारा डिपो वापस आ रही है। इस बस के संचालित होने के बाद 25 गांवों के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। कानपुर और रायबरेली आने-जाने में सहूलियत मिली है।
विज्ञापन


हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग लंबे समय से सिरसा घाट होते हुए रोडवेज की बस संचालित कराने की मांग की रहे थे। मामला परिवहन राज्यमंत्री तक पहुंच गया। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को बस सेवा शुरू कराने के निर्देश दिए। परिवहन राज्यमंत्री के आदेश पर इस बस सेवा शुरू कर दी गई है।

यह बस रायबरेली से सिरसाघाट, गुरुबख्शगंज, लालगंज होते हुए कानपुर जाकर इसी रूट से वापस लौटेगी। बस संचालित होने के बाद गंगागंज, हरचंदपुर, बलदूपुर, नगौरी, अचलेश्वर, सिरसा घाट, ढकिया, सतांव, गुरुबख्शगंज, सहजौरा, निहस्था समेत 25 गांवों के यात्रियों को सीधी बस सेवा का लाभ मिला है।
विज्ञापन


रायबरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री के निर्देश पर सिरसा घाट के लिए बस सेवा शुरू करा दी गई है। यह बस सुबह रायबरेली डिपो से रवाना होकर सिरसा घाट होते हुए कानपुर जाएगी और इसी रूट से वापस होगी। जिले के यात्रियों को बेहतर यात्रा की सुविधा देने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जो भी रूट संज्ञान में आ रहे हैं, उन रूटों पर बसों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें