फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बस से कानपुर तक का किराया नौ रुपये घटा

Fri, 24 Jul 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बस स्टेशन परिसर पर कानपुर को जाने वाली खड़ी बसें।
विज्ञापन
रायबरेली। कानपुर से रायबरेली की दूरी सात किलोमीटर कम हो गई है। अब तक बसों को 118 किलोमीटर की दूरी तय करके कानपुर के बस स्टेशन झकरकटी पहुंचना पड़ता था। अब 111 किलोमीटर चलने के बाद बस स्टेशन मिल जाएगा। किराया भी 181 रुपये से घटकर 172 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


रायबरेली से कानपुर जाने वाली बसें अब तक यशोदा नगर से होकर जाती थीं, लेकिन अब रामादेवी से सीधे झकरकटी पहुंचेंगी। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रायबरेली डिपो की करीब 40 बसें रायबरेली-कानपुर के बीच दौड़ती हैं। रोजाना यात्रियों का काफी संख्या में कानपुर आना-जाना भी है। अभी तक डिपो की बसें कानपुर में यशोदा नगर होकर झकरकटी बस स्टेशन पहुंचती थीं। इस मार्ग से बसों को 118 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। यात्रियों को 181 रुपये किराया देना पड़ता था।

नई व्यवस्था के तहत अब रोडवेज की बसों का नया रूट तय कर दिया गया है। रायबरेली से कानपुर जाने वाली बसें अब यशोदा नगर न जाकर रामादेवी से ही झकरकटी बस स्टेशन के लिए जाएंगी। नए मार्ग से करीब सात किलोमीटर दूरी कम हो गई है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दूरी करीब सात किलोमीटर कम होने के कारण कानपुर जाने वाले यात्रियों को नौ रुपये कम किराया देना होगा। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें