फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बस की टक्कर से खंभा टूटा, बिजली गुल

Fri, 03 Jul 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के जोशियाना पुल के पास बृहस्पतिवार शाम को बस की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया। इससे बिजली के तार जमीन पर गिर गए। इस कारण जोशियाना, जहानाबाद, कहारों का अड्डा की बिजली दो से चार बजे तक गुल रही। ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र उतरपारा से निकले मधुपुरी फीडर की बिजली 13 घंटे गुल रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को रोडवेज की जनरथ बस से बिजली का पोल टूट गया। इससे शहर के तीन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। हादसे से बस को कोई नुकसान नहीं हुआ। उतारापा उपकेंद्र से निकले मधुपुरी फीडर से सुलखियापुर, पासापुर, सुल्तानपुर आइमा, मधुपुरी, नथईपुर, बेंद, सूरजकुंडा, खनुवा समेत 30 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है।

बुधवार रात नौ बजे बैसनपुर का पुरवा गांव के पास तेज स्पार्किंग के साथ तार टूट गया। इससे बिजली गुल हो गई। रात दो बजे बिजली आई। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे फिर लाइन में फॉल्ट आया। इससे पूरा दिन बिजली गुल रही। शाम चार बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि लाइनों में फॉल्ट के चलते बिजली बंद थी। सभी जगह आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें