फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और जीप में जोरदार भिड़ंत, 22 बाराती घायल

Thu, 28 Apr 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार देर रात सलोन कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर बगहा गांव के पास हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस में फंसा चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर सेवाग बाबा मंदिर के पास बस और जीप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों में टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप हाईवे पर ही पलट गई। वहीं बस अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। हादसे में 22 बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को सीएचसी सलोन पहुंचाया गया। गंभीर हालत में चार बारातियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फुरसतगंज से बारात सलोन कस्बा निवासी मो. सलीम के घर आई थी। रात करीब मंगलवार रात 10:30 बजे कुछ बारातियों को लेकर बस फुरसतगंज लौट रही थी।

रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर सेवाग बाबा मंदिर के पास बाईपास पर बस रायबरेली की ओर से आ रही जीप से भिड़ गई। बस और जीप की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद जीप हाईवे पर ही पलट गई और बस खड्ड में गिर गई। हादसे के दौरान बस में चालक समेत 22 बराती सवार थे।
विज्ञापन


वहीं जीप में चालक अकेला था। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। सभी 22 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्टेयरिंग में फंसे बस चालक व घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां वाजिद अली, दिलशाह, आमिर व अफरोज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बस में सवार बराती अलीमुननिशां (38), उमन्नतुननिशां (45), नसीम (65), वाजिद अली (18), पप्पू (30), दीपक (14), ननकऊ (45), दिलशाह (13), आमिर (12), सबा बानों (13), अफरोज (12), अमीर (13), इसरार (45), शब्बीर (63), अली अहमद (45), ब्रजेश कुमार (21), सकुन (18), जहीरुन (19), मुन्नी (45), संदीप (27), धर्मेंद्र कुमार (24), इसराइल (19) घायल हो गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें