फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल न करने देने पर परीक्षार्थियों ने कक्ष निरीक्षक का पीटा

Thu, 28 Apr 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
अमेठी जिले के जीआईसी फुरसतगंज में बुधवार को नकल रोके जाने को लेकर हुए बवाल व मारपीट की घटना के बाद कक्ष के बाहर बैठी परीक्षा देने आई छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमेठी जिले के फुरसतगंज स्थित जीआईसी में अरबी-फारसी की परीक्षा में नकल करने से मना करने पर परीक्षार्थियों ने जमकर बवाल किया। पहले कक्ष निरीक्षक को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। बाद में स्कूल परिसर में खिड़की के शीशे, कुर्सियां व अन्य सामान को तोड़ दिया।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान बवाल की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। तिलोई के एसडीएम व सीओ कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। कक्ष निरीक्षक की तहरीर पर 15 परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। एक परीक्षार्थी ने भी कक्ष निरीक्षक पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

तनाव बना हुआ है। फुरसतगंज थाना क्षेत्र के जीआईसी फुरसतगंज में बुधवार को सुबह आठ से 11 बजे के बीच मदरसा बोर्ड की दसवीं की मुंशी व मौलवी की परीक्षा थी। सुबह करीब साढे़ नौ बजे परीक्षार्थियों ने कक्ष में घूम-घूमकर नकल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इससे परीक्षा व्यवस्था तार-तार हो गई। कक्ष निरीक्षक ने बार-बार परीक्षार्थियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। कई बार टोकने पर परीक्षार्थियों का गुस्सा भड़क गया। परीक्षार्थियों ने कक्ष निरीक्षक सुमित सिंह को कक्ष में ही दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

कक्ष निरीक्षक को मारपीट कर घायल करने के बाद मनमाने परीक्षार्थियों ने स्कूल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्लास्टिक की कुर्सियों व खिड़कियों में लगे शीशों को तोड़ दिया। परीक्षार्थियों को सामने जो भी मिला, उसे नुकसान पहुंचाया।

परीक्षार्थियों के हंगामे की सूचना मिलने पर एसडीओ तिलोई सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ तिलोई मधुबन कुमार सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कक्ष निरीक्षक को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान जावेद नाम के परीक्षार्थी को भी चोटें आई। उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया।

कक्ष निरीक्षक सुमित सिंह की तहरीर पर जावेद व अन्य 15 परीक्षार्थियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया है। जावेद की ओर से भी कक्ष निरीक्षक सुमित सिंह पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया है। तनाव को देखते हुए स्कूल में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जीआईसी फुरसतगंज में मदरसा बोर्ड की परीक्षा में खुलेआम नकल करने पर आमादा ये परीक्षार्थी बडे़ घरों से ताल्लुक रखते हैं। इस परीक्षा में पूर्व में भी कक्ष निरीक्षकों ने इन्हें नकल करने से रोकने का प्रयास किया था, लेकिन कक्ष निरीक्षक सुमित सिंह ने कड़ाई कर दी तो परीक्षार्थियों ने बवाल कर दिया। परीक्षार्थियों ने स्कूलों में अच्छा खासा नुकसान कर दिया है।

एसओ फुरसतगंज एपी तिवारी ने बताया कि नकल से रोके जाने पर परीक्षार्थियों ने जीआईसी फुरसतगंज में बवाल किया। कक्ष निरीक्षक को पीटने के साथ ही जमकर तोड़फोड़ की है। मामले में परीक्षार्थियों में मुकदमा दर्ज किया गया है। अज्ञात परीक्षार्थियों का पता लगाया जा रहा है। एक परीक्षार्थी की ओर से भी शिक्षक पर मारपीट करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें