शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर इलाके के लोगों और युवाओं ने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष का पुतला फूंककर विरोध जताया।
यही नहीं दोषियों के खिलाफ राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग उठाई। विनोद मिश्र, पंकज मिश्र, नीरज शुक्ला, दिनेश सिंह व सुधीर कुमार आदि ने कहा कि आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले पाक के पक्ष में नारेबाजी की जितनी निंदा की जाए वह कम है।
इसके लिए तो जेएनयू की मान्यता समाप्त कर देनी चाहिए। इस ओर सरकार को सख्त कदम उठाना होगा।