फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विरोध के बीच 500 अवैध प्लॉटों पर गरजा बुलडोजर

Tue, 07 Apr 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कानपुर रोड ​स्थित सुभाष नगर में अवैध निर्माण को गिराती जेसीबी।
विज्ञापन
रायबरेली। शहर सुभाष नगर में मानकों को ताक पर रखकर बिना लेआउट पाए कराए धड़ल्ले से हो रही प्लाटिंग के खिलाफ सोमवार को रायबरेली विकास प्राधिकरण (आरडीए) ने बड़ी कार्रवाई की। करीब 20 बीघे भूमि पर बनाए गए 500 से अधिक अवैध प्लॉटों को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। इस दौरान कई प्रापर्टी डीलरों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन कोतवाली पुलिस के पहुंचने के बाद विरोध करने वाले चुपचाप वापस चले गए।
विज्ञापन


अवैध प्लॉटों को चिह्नित कर आरडीए ने पूर्व में प्रापर्टी डीलरों को नोटिस देकर जवाब मांगा था। नियमानुसार बिना लेआउट पास कराए प्लॉटिंग नहीं की जा सकती है, लेकिन शहर में आदेशों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से प्लॉटिंग का खेल चल रहा है। नोटिस के बाद भी जवाब न देने पर आरडीए के सचिव विशाल यादव के आदेश पर सोमवार को सहायक अभियंता राजेश अग्रवाल, अवर अभियंता शिवओम त्यागी, शिव कुंवर, निष्ठा साहू की टीम ने प्लॉटों को ध्वस्त करने का काम शुरू कर दिया।

टीम ने सुभाष नगर में अश्वनी त्रिवेदी के तीन बीघा, राफे राना व यासर राना के नौ बीघा भूमि पर कराई प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। इसके अलावा तबरेज राना के तीन बीघा और नंद किशोर तिवारी के तीन बीघा भूमि पर बनाए गए प्लॉटों को ध्वस्त किया गया। शहर के अकबरपुर कछवाह में हसीना बेगम के दो बीघा भूमि पर बने प्लॉट ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन कोतवाली पुलिस के पहुंचने के बाद विरोध करने वाले लौट गए। आरडीए सचिव विशाल यादव ने बताया कि सोमवार को 20 बीघे भूमि पर बनाए गए करीब 500 प्लॉटों को ध्वस्त कराया गया। अन्य प्लॉटों को भी चिह्नित गया है। जल्द ही ध्वस्तीकरण का काम होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें