फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण पर गरजा बुल्डोजर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को बस स्टेशन चौराहा के पास अवैध अतिक्रमण हटाता बुल्डोजर। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में सोमवार को अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। सड़क किनारे रखीं गुमटियां और लगाए गए टीनशेड हटवाएं गए। इस दौरान व्यापारियों और ईओ के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। भारी पुलिस बल होने से किसी की नहीं सुनी गई और अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ डॉ. आशीष कुमार सिंह, सीओ सदर वंदना सिंह व कोतवाल राघवन कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला अस्पताल से बस स्टेशन चौराहा तक बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। सड़क किनारे किसी ने चाय पान की गुमटी तो किसी ने टीनशेड लगाकर दुकान खोल ली थी। कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया। इसे लेकर ईओ और व्यापारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई। ईओ ने बताया कि अवैध अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें