फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पूर्व बीडीसी की हत्या में देवर गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे सगुनी गांव में मृतका के गमगीन परिजन।
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। ठकुराइन खेड़़ा मजरे सगुनी गांव की रहने वाली पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) राजकुमारी की मौत के मामले में चचेरे देवर दिनेश कुमार लोधी के खिलाफ बृहस्पतिवार देर रात गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी चचेरे देवर को गिरफ्तार कर लिया। दिनेश को दीवानी कचहरी स्थित कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


राजकुमारी को उसके चचेरे देवर दिनेश ने रात में जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला था। राजकुमारी को बचाने के प्रयास में उनके पति शोभालाल भी घायल हो गए थे। शोभालाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को मृतका के घर पर रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा था। आरोपी दिनेश के घर सन्नाटा पसरा था।

दिनेश ने मारपीट के बाद राजकुमारी के घर में घुसकर सास रानी देवी के हाथ में लाठी मारी। उसने घर के अंदर लगे एलईडी बल्ब और बिजली के मीटर को भी तोड़ दिया। इस दौरान उसने अन्य लोगों को घर में बंद कर दिया और ईंट-पत्थर से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया था। खीरों थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के मुताबिक आरोपी दिनेश नशे की लत का शिकार था।
विज्ञापन


वह आए दिन शाम को शराब और गांजा का नशा करता था। नशे में वह अपनी पत्नी और घर के अन्य सदस्यों के साथ गालीगलौज व मारपीट करता था। कई वर्ष पहले उसने राजकुमारी के ससुर को भी बेल्ट से पीटा था। पारिवारिक मामला होने के कारण तब कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

नशे का विरोध करने पर भाभी एवं पूर्व बीडीसी की हत्या कर दी थी। राजकुमारी साल 2005 में गांव की बीडीसी चुनी गई थीं। मामले में पति शोभालाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


बेटी बोली, पिता अक्सर नशे में करते थे मारपीट
मृतका की सास रानी देवी, बहू बिनीता, पुत्री सीमा व नेहा घटना के बाद गमगीन हैं। परिजन बताते हैं कि मारपीट के बाद शोभालाल अपनी पत्नी राजकुमारी को एंबुलेंस से सीएचसी खीरों ले गए थे। इसके बाद भी आरोपी दिनेश घर में घुसकर तोड़फोड़ करता रहा। उसने घर के लोगों को अंदर बंद कर दिया था। आरोपी की आठ वर्षीय बेटी कंचन ने रोते हुए बताया कि उसके पिता अक्सर नशे में मारपीट करते थे। घटना से पहले भी वे शराब के नशे में गालीगलौज कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें