फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 3.50 लाख कीमत के 14 कछुए बरामद

Sat, 21 Feb 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज। सुल्तानपुर बढैया गंगा नदी घाट के पास से पुलिस-वन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह 14 जिंदा कछुओं को बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एक अन्य कछुए की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर बढैया गंगा नदी घाट पर कछओं की तस्करी की जा रही है। इस पर गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी रविशंकर के साथ छापा मारा। अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र के विश्वासा गांव निवासी रामशंकर पाल को दबोच लिया। दीवानी कचहरी स्थित एसीजे द्वितीय सीनियर डिवीजन कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया।

सीओ के मुताबिक आरोपी ऑटो रिक्शा में कछुए लाद रहा था। ऑटो रिक्शा में 15 कछुए मिले, जिनमें एक की जान चली गई थी। जिंदा कछुआ को डलमऊ में गंगा नदी में छोड़ दिया गया। मृतक कछुए का पोस्टमार्टम कराया गया। डलमऊ रेंजर रवि भारती का कहना है कि बरामद कछुओं की उम्र लगभग 120 से 130 साल है। इनका वजन 50-60 किलो है। गदागंज थाना प्रभारी के मुताबिक बरामद कछुओं की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



25 हजार में बेचते थे एक कछुआ
आरोपी रामशंकर पाल काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था। गंगा नदी से कछुओं की तस्करी करने का काम करता था। गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी के मुताबिक आरोपी प्रयागराज, वाराणसी, प्रतापगढ़ में कछुआ की तस्करी करता था। एक कछुआ करीब 25 हजार रुपये में बेचता था। पता लगाया जा रहा है कि रामशंकर के अलावा कछुआ तस्करी के खेल में अन्य कितने लोग जुड़े हैं। सभी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें