फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बेकाबू ट्रक से कुचलकर भाई-बहन की माैत, सड़क जामकर प्रदर्शन

विज्ञापन
भाई-बहन की मौत के बाद रोड जाम करते व्यापारी व नागरिक। - फोटो : भाई-बहन की मौत के बाद रोड जाम करते व्यापारी व नागरिक।
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। बेकाबू ट्रक ने बृहस्पतिवार को बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। हादसे से लोग आक्रोशित हो गए। व्यापारी व क्षेत्रीय लोग डलमऊ-लालगंज राजमार्ग को जाम कर दिया और धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस की लापरवाही से नो इंट्री के बाद भी भारी वाहनों का संचालन हो रहा है। यही वजह है कि हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं। सीओ के भारी वाहनों के संचालन पर रोक और मामले में कार्रवाई के आश्वासन पर एक घंटे बाद लोगों ने धरना समाप्त किया। डलमऊ कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह का कहना है कि ट्रक कब्जे में लिया गया है। चालक फरार है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन

पूरे कुंजन मजरे चांदपुरलूक गांव निवासी अंकित (24) अपनी बहन सोनम (22) को परास्नातक भूगोल विषय प्रथमपाली की परीक्षा दिलाने डॉ. राममनोहर लोहिया महाविद्यालय खजूरगांव लालगंज आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद भाई-बहन बाइक से घर लौट रहे थे। पूर्वाहन 11:30 बजे डलमऊ-लालगंज राजमार्ग पर नाथखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार में लालगंज से डलमऊ की तरफ आ रहे खाली ट्रक ने पीछे से भाई-बहन को टक्कर मार दिया। इससे बाइक समेत दोनों सडक़ पर गिर गए औैर ट्रक के पहियों के चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस ने लोगों की मदद से भाई-बहन को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ.मनीष सिंह ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंकित ने हेलमेट लगा रखा था। हेलमेट ट्रक में ही फंस गया था। भाई-बहन को सिर, हाथ-पैर, में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें