रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र में रविवार रात खाली मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। मौके पर पुलिस ने जांच की। होरैसा गांव निवासी श्याम बाबू का ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर बाहरपुर गांव के पास मकान है।
विज्ञापन
वह इस समय दुबई में हैं। उनकी पत्नी नीता बेटे के साथ मकान में रहती हैं। बृहस्पतिवार को वह होरैसा गांव में घर पर बने दुर्गा मंदिर में पूजा करने गई थीं। फिर वहीं रुक गईं। बाहरपुर वाले मकान में ताला बंद था। रविवार रात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। कमरे में रखे दो बक्सों की कुंडी तोड़ी और जेवरात व 20 हजार नकद समेत लगभग डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि जांच कराई जा रही है।