फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे बने घर और दुकानें ढहाए जाएंगे, हाईवे पर दो ओवरब्रिज बनाने के लिए शुरू हुआ काम, 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे

विज्ञापन
त्रिपुला चौराहे पर काम करते कर्मी। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले मुसाफिरों को जाम से राहत दिलाने के लिए दो ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए सड़क किनारे बने दुकानें और घर भी ढहाए जाएंगे।
विज्ञापन

हाईवे पर त्रिपुला चौराहे और रतापुर चौराहे पर अक्सर जाम रहता है। आए दिन लखनऊ और प्रयागराज जाने वाले लोगों को इन स्थानों पर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इससे मुसाफिरों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से मुसाफिरों को राहत दिलाने के लिए इन दो स्थानों पर ओवरब्रिज निर्माण कराए जाने को हरी झंडी दी गई है।
एनएचएआई को ओवरब्रिज निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी मिली है। इनके निर्माण पर 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। अब दोनों ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। त्रिपुला चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य शुरू कराने से पहले नलकूप कराया जा रहा है।
विज्ञापन

खास बात ये है कि हाईवे किनारे बना लिए गए घर और दुकानें भी हटाए जाएंगे, क्योंकि इसके बिना ओवरब्रिज का निर्माण करना आसान नहीं होगा। इसके लिए लोगों को नोटिस जारी कर दिया है। इन दोनों ओवरब्रिज के निर्माण से हाईवे से सफर करने वाले मुसाफिरों को आने जाने में बड़ी सहूूलियत मिल सकेगी।
दोनों तरफ 13-13 मीटर क्षेत्र खाली होगा
एनएचएआई के अफसरों का दावा है कि सड़क पर जिस सेंटर से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा, उस सेंटर से सड़क के दोनों तरफ 13-13 मीटर क्षेत्र खाली कराया जाएगा। यानी इसके दायरे में जो दुकानें और घर आएंगे, उसे ढहाया जाएगा। ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने से हाईवे किनारे बसे लोगों में हड़कंप मच गया है।
विरोध भी नहीं आ रहा है काम
त्रिपुला चौराहा पर बनने वाले ओवरब्रिज को लेकर विरोध भी चल रहा है, लेकिन यह विरोध काम नहीं आ रहा है। कहा जा रहा है कि एक माननीय त्रिपुला चौराहे पर बनने वाले ओवरब्रिज का विरोध कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि यहां पर ओवरब्रिज का निर्माण न हो। ऐसा होने से लोगों की मुश्किलें बढे़ंगी। माननीय ने इसके लिए अधिकारियों से लेकर नेताओं तक से बात की, लेकिन इसका असर नहीं हुआ। विरोध के बीच ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई।
रायबरेली शहर से होकर गुजरने वाले लोगों को जाम से राहत मिल सके, इसके लिए त्रिपुला चौराहा और रतापुर चौराहा पर 60 करोड़ की लागत से दो ओवरब्रिज बनाए जाने हैं। निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। हाईवे किनारे बने दुकानें और घर भी ढहाए जाएंगे। सड़क के दोनों तरफ से 13-13 मीटर का क्षेत्र खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन

एनएन गिरि, पीडी, एनएचएआई लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें