फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी लापरवाही पड़ रही लोगों पर भारी, दस माह से ठप सीवर लाइन बिछाने का कार्य

विज्ञापन
सीवर लाइन निर्माण ठप होने से रखा सामान। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। शहरवासियों को सीवर की समस्या से राहत दिलाने के लिए शुरू हुई अमृत योजना लापरवाही की भेंट चढ़ गई। योजना के तहत 10 माह से सीवर लाइन बिछाने का काम ठप है। महज 900 मीटर काम न होने के कारण पूरी योजना बर्बाद हो रही है। जलनिगम के अफसर और कार्य करा रही संस्था इसको लेकर तेजी नहीं दिखा रही है। आम जनता परेशान है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत शहर में सीवर लाइन बिछाने का काम चार फेज में कराया जाना है। इसकी जिम्मेदारी जलनिगम के पास है। फेज वन में जलनिगम तोमर कंस्ट्रक्शन कंपनी से कार्य करा रही है। सम्राट नगर से पीएसी होते हुए गजोधरपुर तक करीब 900 मीटर का काम मार्च 2020 से बंद चल रहा है।
इसकी वजह है कि गोरा बाजार सड़क खस्ताहाल होने के चलते काम शुरू कराने की परमीशन नहीं दी जा रही है। फेज वन में महज इतना कार्य दस माह से लटका है। यह कार्य न होने पर सीवर लाइन से नागरिकों को राहत नहीं मिल पाएगी, क्योंकि इसी के रास्ते सीवर का पानी अंतिम छोर तक पहुंचेगा। कार्य न शुरू होने से लोग परेशान हैं, क्योकि पूरी तरह से सड़क ठीक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इन मोहल्लों को मिलेगा लाभ
फेज वन में सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा होने पर शहर क्षेत्र के सिविल लाइंस, गोरा बाजार, मनिका टाकीज रोड, बरगद चौराहा, नारायण नगर, राजकीय कॉलोनी, सम्राट नगर, शिवाजी नगर, कृष्णा नगर, तिलक नगर, ग्रिबशाह का पुरवा, बस्तेपुर, आंशिक गांधी नगर, सिंह विहार कॉलोनी समेत 20 मोहल्ले के लोगों को सीवर की समस्या से राहत मिलेगी।
सात हजार कनेक्शन देने की योजना
फेज वन के तहत आने वाले मोहल्ले में सात हजार कनेक्शन दिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि इन मोहल्ले के रहने वाले नागरिकों के घरों के प्रसाधन, बाथरूम के कनेक्शन दिए जाएंगे, ताकि उनके घर का पानी सीधे अंतिम छोर तक पहुंचाया जाए। लोगों को सीवर की समस्या से परेशान न होना पड़े।
बजट खर्च में मनमानी, पेटी कांट्रैक्टर से कराया काम
सीवर लाइन बिछाने के काम में धन खर्च करने में खूब मनमानी की गई। यही वजह रही कि अब पूरा कार्य कराने में धन की कमी आ गई। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गोरा बाजार में खस्ताहाल सड़क बनाने के लिए पेटी कांट्रैक्टर का सहारा लिया गया। सड़क की मरम्मत तो करा दिया गया, लेकिन उसमें मानक का प्रयोग नहीं किया गया। इस सड़क से होकर अफसरों का आना जाना रहता है। पर अफसरों ने मानक का ध्यान नहीं दिया। नगर पालिका के ठेकेदार को कार्य दिलाने के लिए खींचतान भी काफी दिन चली।
परमीशन न मिलने के कारण सम्राट नगर से पीएसी होते हुए गजोधरपुर तक करीब 900 मीटर में सीवर लाइन बिछाने का कार्य पिछले साल मार्च माह से बंद चल रहा है। अब जिला प्रशासन की तरफ से कार्य कराने की परमीशन मिल गई है। इसी हफ्ते फिर से कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
अमित तोमर, प्रोजेक्ट मैनेजर, तोमर कंस्ट्रक्शन
गोरा बाजार की सड़क की मरम्मत कराने और डायवर्जन रूट की सड़क बनवाने के बाद ही सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कराने की बाद ही डीएम की तरफ से कही गई थी। इसी वजह से परमीशन नहीं मिल पा रही थी। सड़क की मरम्मत करा दी गई है। डायवर्जन रूट की सड़क भी बनवाई जा रही है। जल्द फिर से सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

सनी सिंह, एक्सईएन, जलनिगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें