फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन में 17 हजार लोगों की जांच, सात कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का कहर पूरी तरह से थम गया है। आठ दिन में 17 हजार से अधिक लोगों की कोरोना की जांच की गई, जिसमें महज सात लोग संक्रमित मिले। पिछले चार दिनों तक एक भी मरीज न मिलने के बाद शनिवार को तीन नए संक्रमित मिले हैं। वर्तमान समय में मात्र 16 एक्टिव केस बचे हैं। अब तक जिले में संक्रमित 5543 मरीजों में 5416 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण पूरी तरह से थम गया है। आठ दिन में जिले में 17 हजार से अधिक लोगों की जांच में मात्र सात संक्रमित मरीज मिले हैं। वर्तमान समय में मात्र 16 एक्टिव केस बचे हैं।
अब तक जिले में संक्रमित 5543 मरीजों में 5416 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। रिकवरी दर भी 98 प्रतिशत से अधिक हो गई है। अब तक संक्रमित होने के बाद 111 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें