फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारी रजबहा का जर्जर पुल टूटा

Tue, 16 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में मंगलवार शाम पारी (जौदहा) रजबहा पर बना पुल टूट गया। पिछवारा-बिंदागंज गांव के बीच इस पुल के टूटने से पांच हजार लोगों का आवागमन ठप हो गया है। पुल उस समय टूटा, जब गोकना की ओर से एक ओवरलोड ट्रक पिछवारा की तरफ जा रहा था। ट्रक का पिछला हिस्सा पुल में धंस गया। पुल टूटने से आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन


लोगों को दूसरे स्थान से होकर जाना पड़ रहा है। पिछवारा चौराहे से गोकना जाने वाले मार्ग पर बिंदागंज के निकट पारी रजबहा पर पुल बना है। एक ट्रक मौरंग लादकर पिछवारा की ओर जा रहा था। ओवरलोड ट्रक के गुजरने के कारण पुल की फर्श जर्जर होने के कारण टूट गई।

इसे ट्रक का पिछला हिस्सा धंस गया। लोगों को अब ऊंचाहार जाने के लिए करीब 20 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत गोकना गंगा तट और ऊंचाहार जाने वाले लोगों को रही है। इस मार्ग से जायस, नसीराबाद, डीह, छतोह ब्लॉक क्षेत्र के लोगों आते-जाते हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कत गंगा तट पर शव लेकर जाने वाले लोगों को हो रही है। गोकना जाने के लिए यह सीधा मार्ग था। अब उन्हें जगतपुर होकर जाना पड़ रहा है। यही हाल चड़रई चौराहा, गोकना से सलोन आने वाले लोगों का है। पुल टूटने से ग्रामीणों को इलाकाई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण सुखसागर मिश्रा, राहुल सिंह, दिनेश अग्रहरि, आनंद श्रीवास्तव, कमलेश शुक्ला ने बताया कि पुल जर्जर था। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई, लेकिन पुल की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने बताया कि अगर पुल की मरम्मत करा दी जाती है। आज यह घटना नहीं होती।

पारी रजबहा पर बने पुल के टूटने की जानकारी हुई है। सिंचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सूचना दी गई है। जल्द ही आवागमन बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-डीपी मिश्रा, सलोन एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें