फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: करंट की चपेट में आकर नाले में गिरा बालक

Mon, 22 Jun 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। चिलौला गांव में रविवार को दोस्तों के साथ पेड़ पर चढ़कर खेल रहा बालक करंट की चपेट में आकर 20 फीट ऊंचाई से गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी मयंक (10) पुत्र बाबादीन अपने साथियों अनमोल और लकी के साथ गांव के बाहर चिलबिल के पेड़ पर चढ़कर खेल रहा था। पेड़ के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया।
विज्ञापन


इससे मयंक नीचे पानी से भरे नाले गिर गया। यह देख साथ खेल रहे बच्चों के होश उड़ गए। उन्होंने मयंक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. गौरव पांडेय ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें