फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: नेपाल में बाढ़ से सहमे सीमावर्ती लोग, बाजार की रौनक भी हुई कम

Thu, 27 Aug 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र जरवा में नेपाल में आए बाढ़ पर चर्चा करते लोग
विज्ञापन
जरवा। नेपाल में आई बाढ़ की त्रासदी की खबर से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा जरवा-कोयलावास क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है। हालांकि कोयलावास क्षेत्र में फिलहाल बाढ़ का सीधा खतरा नहीं बताया जा रहा है, लेकिन नेपाल के हालात को लेकर लोग सतर्क हैं। इसका असर स्थानीय बाजार में भी दिखाई देने लगा है और भारत-नेपाल के बीच लोगों का आवागमन कम हुआ है।
विज्ञापन

बालापुर निवासी लाले यादव ने बताया कि नेपाल में रहने वाले कुछ सहयोगियों से संपर्क बना हुआ है। वहां से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल कोयलावास क्षेत्र में बाढ़ आने की संभावना नहीं है। हालांकि नेपाल की ओर से निकले पानी का असर भविष्य में दिखाई देने की आशंका है। ऐसे में सीमावर्ती लोग पहले से ही सतर्क हैं और लगातार वहां के हालात की जानकारी ले रहे हैं। जरवा निवासी संतोष कमलापुरी ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में बालापुर बाजार में भारत और नेपाल की ओर से आने-जाने वाले लोगों की संख्या कम हुई है। कोयलावास गांव पालिका प्रधान खालिद ने बताया कि ग्राहक कम पहुंचने से बाजार की रौनक भी पहले की अपेक्षा कम हो गई है। भालूबांग में नौकरी कर रहे नवानगर, तुलसीपुर निवासी परविंदर शुक्ला ने बताया कि सभी की नजरें समाचारों पर टिकी हुई हैं।

-भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र की स्थिति पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। एसएसबी के साथ समन्वय कर सीमा क्षेत्र में निगरानी और गश्त की जा रही है। नेपाल में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्तंड प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक

बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र जरवा में नेपाल में आए बाढ़ पर चर्चा करते लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें