फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बोलेरो ने तीन बाइकों में मारी टक्कर, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

Fri, 13 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन घायलों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर, ड्यूटी पर जा रहे थे सिक्योरिटी गार्ड
विज्ञापन

रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के नवाबगंज के पास बृहस्पतिवार रात को तेज रफ्तार बोलेरो ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने 60 वर्षीय सुरेश सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे में पूरे विजयी मजरे पूरबगांव निवासी सुरेश सिंह (60), पूरे गिरधारी मजरे हेवतहा नेवढ़िया निवासी विपिन (20), अभिषेक (15), शिवाशी (17), आरती (25) और एक सात वर्षीय बच्चा घायल हो गया। बताया जाता है कि सुरेश सिंह आर्यन सीआरएनसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे और ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो ने दो अन्य बाइकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि एक बुजुर्ग की मौत हुई है, जबकि पांच घायलों का उपचार किया गया। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो चालक का पुलिस पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें